प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में खेत में बने टिन शेड के अंदर चल रही कथित अवैध MD ड्रग फैक्टरी का मुंबई पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मीरा-भाईंदर और वसई-विरार शहर की पुलिस ने प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र के कोसड़ा कला, मेजा में छापेमारी कर करीब 52 किलो 932 ग्राम MD बरामद की है। मामले में प्रयागराज, मुंबई और अन्य स्थानों से कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। बरामद ड्रग्स की कीमत करीब 140 करोड़ रुपये बताई गई है।