उत्तर प्रदेश: धार्मिक पर्यटन और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया जा रहा राम वन गमन मार्ग (NH-731A) आधिकारिक लोकार्पण से पहले ही सड़क धंसने और तटबंधों के बैठने की घटनाओं को लेकर सवालों के घेरे में आ गया है। करीब ₹4,400 करोड़ से ₹4,550 करोड़ की अनुमानित लागत वाली यह परियोजना लगभग 210 किलोमीटर लंबी है और अयोध्या से चित्रकूट तक भगवान श्रीराम की पौराणिक वनगमन यात्रा से जुड़े प्रमुख स्थानों को जोड़ने के उद्देश्य से विकसित की जा रही है।