लखनऊ, India — बख्शी का तालाब क्षेत्र के राम सागर मिश्रा 100 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय में गर्भवती महिला से कथित तौर पर ₹6,000 की मांग और ऑपरेशन थिएटर से बाहर किए जाने के मामले ने स्वास्थ्य विभाग में हलचल पैदा कर दी। भवानीपुर गांव निवासी लल्ला अपनी पत्नी धर्मी को प्रसव पीड़ा के बाद अस्पताल लेकर पहुंचे थे। मामला सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद शासन के संज्ञान में आया, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की।