बांगी: एसीसी पुरुष प्रीमियर कप 2026 के ग्रुप ए के 10वें मुकाबले में नेपाल ने मलेशिया के खिलाफ शानदार गेंदबाजी के बाद आसान जीत दर्ज की। मलेशिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन नेपाली गेंदबाजों ने पूरी पारी के दौरान लगातार विकेट निकालते हुए उसे 103 रन पर रोक दिया। नेपाल ने 104 रन के लक्ष्य को केवल 21.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।