नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में खाना बनाने से इनकार करने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि कृष्णकांत यादव ने अपनी पत्नी यामिनी के साथ मारपीट की। हालत बिगड़ने के बाद यामिनी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।