सिक्किम में 40 ग्लेशियल झीलें हाई रिस्क, 16 पर सबसे बड़ा खतरा

हिमालयी राज्य सिक्किम में ग्लेशियल झीलों से अचानक बाढ़ आने के खतरे को लेकर चिंता बढ़ गई है। राज्य सरकार ने 40 ऐसी ग्लेशियल झीलों की पहचान की है, जिन्हें हाई-हैजार्ड यानी अत्यधिक जोखिम वाली कैटेगरी में रखा गया है। इनमें 16 झीलें कैटेगरी-A में हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा जोखिम वाली श्रेणी माना गया है।

निकाह का झांसा और वीडियो की धमकी, मुजफ्फरपुर में नाबालिग से 70 हजार लेने का आरोप

मुजफ्फरपुर में 17 साल की नाबालिग लड़की ने एक युवक और उसके पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के मुताबिक, युवक से उसकी पहचान Instagram के जरिए हुई थी और दोनों के बीच पहले से परिचय था। आरोप है कि इसी पहचान और विश्वास का फायदा उठाकर युवक ने उसका अश्लील वीडियो बनाया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे डराया गया।

आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द, हाई कोर्ट ने दिए ₹5 लाख मुआवजे के आदेश

प्रयागराज — इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक्टिविस्ट और दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा आकृति चौधरी के खिलाफ लगाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत हिरासत आदेश को रद्द कर दिया है। न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन और न्यायमूर्ति अचल सचदेव की खंडपीठ ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य प्रशासन की कार्रवाई पर सख्त टिप्पणी की। अदालत ने कहा कि हिरासत को सही ठहराने के लिए पेश की गई सामग्री एक “गढ़ी हुई कहानी” पर आधारित थी।

Maruti Ertiga की बढ़ी टेंशन, CNG अवतार में आ रही Kia Carens

नई दिल्ली — किआ (KIA Motors) ने CNG सेगमेंट में अपनी नई पेशकश की तैयारी कर ली है। कंपनी ने Kia Sorento की लॉन्चिंग के दौरान Carens और Carens Clavis के CNG वेरिएंट को अनवील किया है। दोनों एमपीवी जल्द ही फैक्टरी फिटेड CNG किट के साथ बाजार में आएंगी। इनका सीधा मुकाबला Maruti Suzuki Ertiga और XL6 से होगा।

भारत-पाकिस्तान महिला मैच: स्क्वाड, समय और आंकड़े

भारत-पाकिस्तान महिला मैच:भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें महिला एशिया कप 2026 के नौवें मुकाबले में आमने-सामने होंगी। मुकाबला 5 सितंबर को दुबई में शाम 8 बजे शुरू होगा।

UP Special TET Online Form 2026: 5 सितंबर से आवेदन, 3 नवंबर को परीक्षा

UP Special TET Online Form 2026 के लिए Uttar Pradesh Education Service Selection Commission (UPESSC) ने Notification जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 4 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे।