कानपुर नगर — इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कानपुर पुलिस कमिश्नर को 9 सितंबर को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट के सामने पेश होने का आदेश दिया है। उन्हें घटना के दिन की परिस्थितियों और पुलिस की कार्रवाई की जानकारी देते हुए व्यक्तिगत हलफनामा भी दाखिल करना होगा।
टैग: Kanpur
पहले भाई पर चाकू से हमला, फिर गिरजा शंकर की गोली मारकर हत्या
कानपुर — कानपुर नगर कमिश्नरेट के चौबेपुर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव के मजरा कटिंतापुरवा में 2 सितंबर 2026 की रात 26 वर्षीय लोडर चालक गिरजा शंकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे कुछ घंटे पहले उसके बड़े भाई रामपाल पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ था। परिवार के अनुसार, दोनों घटनाओं के पीछे लंबे समय से चला आ रहा विवाद और स्थानीय रंजिश थी।