दिशा सालियान केस में नया मोड़, कोर्ट ने CBI जांच का आदेश दिया

दिशा सालियान की मौत के मामले में बॉम्बे उच्च न्यायालय ने मुंबई पुलिस की जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए सीबीआई को नियमित एफआईआर दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया है। अदालत ने फॉरेंसिक और प्रक्रियात्मक रिकॉर्ड में कई विसंगतियों का जिक्र किया है।

मुत्तलिव गुमशुदगी मामला: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने CBI को सौंपी जांच, पुलिस रिकॉर्ड पर सवाल

प्रयागराज — मुजफ्फरनगर के हिस्ट्रीशीटर मुत्तलिव (मुतलिब) के जेल से रिहा होने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाया है। करीब चार महीने से मुत्तलिव का कोई सुराग नहीं मिलने और स्थानीय पुलिस की जांच में विरोधाभास सामने आने के बाद अदालत ने मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है। अदालत ने पुलिस की केस डायरी, जनरल डायरी और वारंट से जुड़े रिकॉर्ड में मिली विसंगतियों को भी गंभीरता से लिया।